नई दिल्ली, जुलाई 17 -- आईफोन बनाने वाली कंपनी Apple ने करीब 15 महीने बाद एक बार फिर सबसे दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी का तमगा हासिल किया है। दरअसल, Apple ने वैल्यूएशन में Nvidia को पीछे छोड़ दिया है। Apple की वैल्यूएशन $4.88 ट्रिलियन रही जबकि Nvidia की वैल्यूएशन 3.5% की गिरावट के बाद लगभग $4.86 ट्रिलियन रही। इसका असर टेक कंपनियों की रैंकिंग पर पड़ा और Apple एक बार फिर से शीर्ष पर पहुंच गई। बता दें कि आईफोन निर्माता कंपनी पिछले साल अप्रैल के बाद पहली बार टॉप पर वापस आई है। यह सफलता इसलिए भी अहम है क्योंकि Apple के सीईओ टिम कुक का कार्यकाल खत्म होने वाला है। कुक सितंबर महीने में अपना पद हार्डवेयर के अनुभवी जॉन टर्नस को सौंपने की तैयारी कर रहे हैं।क्या कहते हैं एक्सपर्ट? विशेषज्ञों का मानना है कि निवेशकों की सोच अब बदल रही है। यही वजह है कि...