चित्रकूट, मार्च 9 -- चित्रकूट, संवाददाता। अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रऋषि नानाजी देशमुख की स्मृति में चित्रकूट स्पोर्ट्स क्लब की ओर से मातृशक्ति सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाली जिले की 15 महिलाओं को चित्रकूट महिला रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा रंजना उपाध्याय, दिव्या त्रिपाठी, राजेश्वरी द्विवेदी, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल, पूर्व विधायक दिनेश मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे, विवेक अग्रवाल ने राष्ट्रऋषि नानाजी देशमुख एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डा तुषारकांत शास्त्री ने रूपरेखा प्रस्तुत की। राष्ट्रीय योगासन खिलाड़ी अनन्या सिंह को विशेष उपलब्धियों पर पुरस्कृत किय...