15 महिलाओं का परिवार नियोजन ऑपरेशन हुआ
कटिहार, मार्च 26 -- डंडखोरा,संवाद सूत्र स्वास्थ्य विभाग के द्वारा परिवार नियोजन को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डंडखोरा में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से महिलाओं का बंध्याकरण किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि 15 महिलाओं का बंध्याकरण किया गया है। उन्होंने बताया कि महिलाओं का पहले स्वास्थ्य जांच शुगर , प्रेशर ,हाई प्रेशर सहित अन्य जांच की गई। सभी जांच सही होने के पश्चात ऑपरेशन किया गया। उन्होंने बताया कि महिलाओं का बंध्याकरण ऑपरेशन को लेकर लगातार क्षेत्र में एएनएम आशा और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा परिवार नियोजन को लेकर महिलाओं एवं पुरुषों को जागरूक किया जाता है। मौके पर डॉ अमित कुमार, शुंभ नाथ झा, रवि रंजन कुमार, अजीत कुमार, सहित अन्य कर्मी मौजूद।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.