15 मरीजों को नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए भेजा वाराणसी
मऊ, अगस्त 17 -- मऊ। रोटरी क्लब के तत्वाधान में वाराणसी की विशेषज्ञ टीम द्वारा एक विशेष नेत्र जांच शिविर का आयोजन शहर के टीसीआइ मोड़ पर किया गया। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद, चिन्हित किए गए 15 मरीजों को निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए वाराणसी स्थित हॉस्पिटल ले जाया गया। मुख्य अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद तय्यब पालकी ने कहा कि रोटरी क्लब असहायों की सेवा में सदैव तत्पर रहा है। आर्थिक अभाव के कारण कई लोग अपनी आंखों का उपचार नहीं करा पाते हैं, जिससे उनका जीवन अंधकारमय हो जाता है। क्लब द्वारा गरीब लोगों का निशुल्क ऑपरेशन कराया जाना अत्यंत ही सराहनीय कार्य है। क्लब के अध्यक्ष सचिद्र सिंह ने कहा कि आगामी दिनों में मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर को ग्रामीण अंचल में भी किया जाएगा। रोटरी क्लब के जोनल सचिव प्रदीप सिंह, डॉ.खालिद आदि मौजूद रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.