बरेली, मई 13 -- रेलवे बोर्ड एवं मुख्यालय के निर्देश पर इज्जतनगर मंडल रेल प्रबंधक इज्जतनगर वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन में 15 मई से 5 जून 2026 तक विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के उपलक्ष में पर्यावरण संरक्षण अभियान का शुरू होगा। अभियान की थीम क्लाइमेट चेंज रखी गई है। यह अभियान मिशन लाइफ के अंतर्गत संचालित किया जाएगा। जिसका मुख्य उद्देश्य जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा पर्यावरण संरक्षण हेतु जन सहभागिता को प्रोत्साहित करना है। विभिन्न रेलवे स्टेशनों, कार्यालयों, रेलवे कॉलोनियों एवं अन्य परिसरों में वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, प्लास्टिक मुक्त परिसर अभियान, 'से नो टू सिंगल यूज प्लास्टिक' जागरूकता कार्यक्रम, जल एवं ऊर्जा संरक्षण गतिविधियां, पौधा वितरण, नुक्कड़ नाटक, पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता, वॉकाथान तथा जन जागरूकता रैली आदि कार्यक्रम ...