उरई, अप्रैल 24 -- उरई। लगातार यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा झांसी कानपुर रेलमार्ग से कई समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेनों का स्टापेज उरई समेत कई रेलवे स्टेशनों पर सुनिश्चित किया गया है। इससे लोगों को आने जाने में परेशानी न हो। यह जानकारी उ.म. रेलवे के झांसी मंडल जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने दी। 01415/01416 पुणे गोरखपुर हड़पसर दैनिक विशेष गाड़ी का संचालन 15 मई से किया जाएगा। यह 15 जुलाई तक अनवरत रुप से चलेगी। उरई में ठहराव होगा। इसके अलावा 01079/01080 शिवाजी ट. गोरखपुर 17 मई से 17 जुलाई तक संचालित होगी। यह भी उरई से भोपाल होते हुए अन्य जगहों पर जाएगी। इससे विभिन्न जगहों से सफर करने वाले लोगों को परेशानी नहीं होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...