गोड्डा, मई 9 -- महागामा, एक संवाददाता। महागामा नगर पंचायत क्षेत्र के बसुआ चौक एवं डिग्री कॉलेज के समीप आगामी 15 मई से भव्य मेले का आयोजन होने जा रहा है। मेले को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। खासकर बच्चों और युवाओं के बीच मेले की चर्चा जोरों पर है। आयोजकों द्वारा तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं और विभिन्न जगहों से झूला संचालक व दुकानदार महागामा पहुंचने लगे हैं। मेले में बच्चों के मनोरंजन के लिए तारामाची, ब्रेक डांस, नाव झूला, मंकी माउस सहित कई आधुनिक एवं आकर्षक झूले लगाए जाएंगे। वहीं महिलाओं, युवाओं और परिवारों के लिए कपड़ा, खिलौना, श्रृंगार सामग्री, घरेलू उपयोग की वस्तुएं, फास्ट फूड एवं मिठाइयों की दर्जनों दुकानें सजेंगी। हर उम्र के लोगों के लिए मनोरंजन और खरीदारी की विशेष व्यवस्था की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.