हाथरस, मई 3 -- 15 मई को किसानों होगी किसानो की महापंचायत -(A)15 मई को किसानों होगी किसानो की महापंचायतसहपऊ। भारतीय किसान यूनियन भानु संगठन ने राष्ट्रीय संगटन मंत्री ठाकुर गजेन्द्र सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में किसानों और मजदूरों की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। इस ज्ञापन में संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो 15 मई को ग्राम गुतहरा में महापंचायत का आयोजन किया जाएगा । उन्होंने ज्ञापन में आवारा पशुओं से फसल नुकसान, बिजली आपूर्ति में अनियमितता, गांव की सफाई व जल निकासी, सड़कों की खराब हालत, पेयजल संकट, आवास योजना में गड़बड़ी समेत कई मुद्दे उठाए गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि लंबे समय से शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे किसानों में आक्रोश बढ़ रहा है। संगठन ने स्प...