बागपत, अप्रैल 24 -- बागपत। जिला महिला अस्पताल में गुरुवार को कन्या जन्मोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया किशोर रहाटकर उपस्थित हुई। यहां 15 नवजात बेटियों का स्वागत केक काटकर, सम्मान पत्र देकर, स्लिपिंग बैग और बेबी किट भेंट कर किया गया। साथ ही हर परिवार को एक पौधा देकर बेटी और प्रकृति के संरक्षण का संदेश भी दिया गया। उन्होंने कहा कि बागपत में बेटियों के जन्म को जिस तरह सार्वजनिक रूप से उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है, वह पूरे देश के लिए प्रेरणादायक मॉडल है। इस दौरान जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- जिले के 751 आंगनबाड़ी केंद्रों में 'तिथि भोज' कार्यक्रम का सफल आयोजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...