पलामू, जनवरी 7 -- मेदिनीनगर। पलामू जिला के बर्खास्त 251 अनुसेवक अपनी सेवा समायोजन की मांग को लेकर तीन जनवरी से न्याय पद यात्रा सह भिक्षाटन करते हुए रांची गए हैं। बर्खास्त अनुसेवकों का काफिला बुधवार को मांडर पहुंच गई है। बर्खास्त अनुसेवक संघ के जिलाध्यक्ष विवेका शुक्ला ने बताया कि पद न्याय यात्रा में लातेहार में एक बर्खास्त अनुसेवक को कुत्ता ने काट लिया था वहीं 15 बर्खास्त अनुसेवकों को मांडर तक आने के क्रम में तबियत बिगड़ गई थी। सभी को इलाज कराकर घर वापस भेज दिया है। शेष बर्खास्त अनुसेवक अपनी मांगों को लेकर रांची के लिए गुरुवार को आगे बढ़ेगें। आठ जनवरी को मुख्यमंत्री से मिलकर मांग पत्र सौंपा जाएगा। न्याय पद यात्रा में सुधाकर दुबे, कृष्णा पासवान, राकेश ठाकुर, नीरज यादव, सतेन्द्र यादव, बीरेंद्र राम, नरेश भारती, प्रकाश सिंह, अजय सिंह आदि शामि...