अमरोहा, अप्रैल 5 -- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य कर दी गई है। जिले को 179286 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराने का लक्ष्य दिया गया है। लक्ष्य के सापेक्ष 85 फीसदी किसान फार्म रजिस्ट्री बनवा चुके हैं। जबकि 15 फीसदी किसान अभी ऐसे हैं जिन्होंने फार्मर रजिस्ट्री नहीं बनवाई है। उधर, कृषि विभाग द्वारा गांव-गांव कैंप आयोजित कर फार्मर रजिस्ट्री का लक्ष्य पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है। कृषि अफसरों का कहना है कि जिनकी फार्मर रजिस्ट्री अभी नहीं बनी है, वह अपनी फार्मर रजिस्ट्री शीघ्र बनवा लें अन्यथा सम्मान निधि की आने वाली अगली किस्त रुक जाएगी। उप कृषि निदेशक राम प्रवेश ने बताया कि किसान खुद अपने मोबाइल या फिर जन सेवा केंद्र के जरिए भी फार्मर रजिस्ट्री करा सकते हैं। कृषि विभाग के कर्मचारी, लेखपाल, पंचायत सहायक से भी...