पिथौरागढ़, जनवरी 31 -- 15 फरवरी से मदकोट में शिव महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। 15 से 17 फरवरी तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी, 25 फरवरी तक व्यापारिक मेले का आयोजन होगा। शनिवार को मदकोट के ग्राम प्रधान संदीप सिंह धामी की अध्यक्षता में मदकोट में शिव महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। जिसमें स्थानीय कलाकारों व महिला मंगल दल के सदस्यों को मंच देने का निर्णय लिया गया। ग्राम प्रधान संदीप ने बताया कि स्थानीय विधायक हरीश धामी कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध कलाकार मदकोट महोत्सव में कार्यक्रम पेश करेंगे और नृत्य व गायन को लेकर मदकोट टैलेंट हंट कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। बैठक में कार्यक्रम को भव्य बनाने को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान सरंक्षक डॉ.राजेंद्र सिंह मर्तोलिया,गोविंद सिंह धामी,अनिल राज भट्ट,संयोजक नरेश कर्तवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.