मधेपुरा, फरवरी 9 -- सिंहेश्वर। निज संवाददाता। बाबा नगरी सिंहेश्वर में महाशिवरात्रि के अवसर पर आगामी 15 फरवरी से एक माह तक चलने वाले मेला की तैयारी पूरी हो गई है। सिंहेश्वर महाशिवरात्रि मेला के संचालन को लेकर मेला संवेदक जितेन्द्र कुमार सिंटू, मेला संवेदक सहयोगी आभाष आनंद झा ने सिंहेश्वर मेला के कार्यालय का उद्घाटन किया। इससे पहले मंदिर के पुजारी कन्हैया ठाकुर, चन्द्रनाथ ठाकुर, प्रभाष ठाकुर सहित पंडित पुजारी ने वैदिक मंत्रोचाचारण कर पूजा संपन्न कराया। संवेदक व मेला संवेदक सहयोगी के साथ सियाराम यादव, सोनू यादव व अन्य द्वारा पूजा किया गया। मौके पर मेला संवेदक जितेन्द्र कुमार सिंटू व संवेदक सहयोगी अभाष आनंद झा ने बताया की इस वर्ष का मेला ऐतिहासिक होगा। वह लगातार सात वर्षो से डाक लेकर मेला लगा रहे हैं। मेला में डाक पहले होने के कारण मेला लगाने...