चक्रधरपुर, फरवरी 9 -- बंदगांव,संवाददाता कराईकेला पंचायत के दुर्गा मंदिर पुरनाडीह में महाशिवरात्रि त्योहार को लेकर बैठक दुलाल सेन की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में आहार बाबा अखाड़ा समिति के अध्यक्ष बबनाथ सारंगी एवं मुख्य पुजारी शम्भू महापात्र मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 15 फरवरी रविवार को महाशिवरात्रि के मोके पर दुर्गा मंदिर पुरनाडीह में शिव विवाह कार्यक्रम होगा। शिव की बरात बहुत ही धूमधाम से आहार बांध स्थित आहार बाबा शिवालय से निकाली जाएगी। इसके साथ ही शिव बारात में आये सभी शिव भक्तों के लिये भंडरा होगा। भंडारा में पूड़ी सब्जी, बूंदिया, खीर ,जलेबी सभी भक्तों को खिलाया जाएगा। बारात बहुत ही भव्य तरीकों से निकली जाएगी। उसी दिन रात्रि में कीर्तन का भी आयोजन किया जाएगा। शिव विवाह पुजा...