रांची, जनवरी 25 -- रांची, विशेष संवाददाता। गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर पूरे शहर में उल्लास है। सरकारी भवनों, हाईकोर्ट, विधानसभा को रंगीन लाइटों से सजाया गया है। सोमवार को मोरहाबादी मैदान में होने वाले मुख्य समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार सुबह नौ बजे झंडोत्तोलन करेंगे। वह मार्च पास्ट की सलामी भी लेंगे। समारोह में विभागीय झांकियां आकर्षण का प्रमुख केंद्र होंगी। झांकियों के माध्यम से राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और सामाजिक सरोकारों को रचनात्मक रूप में पेश किया जाएगा। इस वर्ष 12 विभागों की झांकियां प्रदर्शित की जाएंगी। साथ ही 15 प्लाटून की परेड हर किसी को गौरवान्वित करेगी। झांकियों में पर्यावरण संरक्षण से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, कृषि, पर्यटन और तकनीकी शिक्षा तक की झलक देखने को मिलेगी। झांकियां झा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.