फतेहपुर, मई 26 -- धाता, संवाददाता। नगर के सार्वजनिक व संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगाह रखने के लिए नगर पंचायत द्वारा चिंहित कि गए स्थानों पर अत्याधुनिक कैमरों से लेस किया जा रहा है। जिससे आम जनमानस को सुरक्षा तो मिलेगी ही साथ ही अपराधियों की धरपकड़ में भी आसानी हो सकेगी। नगर में सुरक्षा के द्रष्टिगत नगर पंचायत प्रशासन द्वारा हाईटेक सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा रहे हैं। इसके लिए 15 प्रमुख एवं संवेदनशील स्थानों पर कुल 55 आधुनिक कैमरे लगाकर हर गतिविधियों की निगरानी की जा सकेगी। नगर के प्रमुख चौराहों, बाजारों, सार्वजनिक स्थानों को इसके लिए चिंहित किया गया था। जहां हाई रिजाल्यूशन और स्वचलित कैमरे लगाए जा रहे हैं। पुलिस प्रशासन का मानना है कि लगने वाले कैमरों से अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी। इसके माध्यम से किसी भी संदिग्ध गतिविधि, दुर्घटना या आपात ...