चक्रधरपुर, मई 14 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों में कार्यरत 15 प्वाइंट्समैन को 60 प्रतिशत विभागीय कोटे के अंतर्गत ट्रेन मैनेजर के पद (लेवल-5) पर पद्दोन्नति दी गई है। 13 मई को वरिष्ठ परिचालन प्रबंधक (ओपी) की अनुशंसा पर चक्रधरपुर रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों में पॉइंट्ंस मैन के तौर पर कार्यरत कमियों को ट्रेन मैनेजर के पद पर पद्दोन्नति दी गई है। बताते चलें कि चक्रधपुर रेल मंडल में ट्रेन मैनेजर के दर्जनों पद रिक्त हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...