15 पर बिजली चोरी में केस, 49.30 लाख बकाया वसूला गया
आजमगढ़, मई 28 -- आजमगढ़,संवाददाता। जिले में विद्युत चोरी रोकने के लिए बिजली विभाग की तरफ से बुधवार को अभियान चलाया। इस दौरान 15 लोगों पर बिजली चोरी करते पाये जाने पर मुकदमा दर्ज कराया गया। वहीं 560 उपभोक्ताओं का बकाया पर बिजली कनेक्शन काटा गया। इसके साथ 49.30 लाख रुपये बकाया वसूली की गई। जबकि 50 उपभोक्ताओं का बिजली भार बढ़ाया गया। विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता राजकुमार सिंह ने बताया कि ओवरलोड, लो वोल्टेज,ट्रिपिंग जैसी समस्या को लेकर लगातार सब स्टेशनों का निरीक्षण किया जा रहा है। बिजली चोरी रोकने और राजस्व वसूली के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को शहर के रैदोपुर, बदरका, सिधारी, आजमपुर आदि मोहल्लों में बिजली विभाग की संयुक्त टीम ने छापामारी की। इस दौरान 15 लोग को बिजली चोरी करते हुए पाये गए। जिनके खिलाफ स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.