प्रयागराज, अक्टूबर 8 -- प्रयागराज। मलाक हरहर से स्टेनली रोड के बीच 9.9 किमी लंबाई के निर्माणाधीन सिक्स लेन ब्रिज का काम अंतिम चरण में पहुंच चुका है। 15 नवंबर से ब्रिज के 860 मीटर के एक्स्ट्रा डोज पिलर के गंगा के हिस्से पर लोड टेस्टिंग का कार्य शुरू करने की तैयारी की गई है। टेस्टिंग का कार्य करीब दस दिनों तक चलेगा। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अधिशाषी अभियंता वरुण वार्ष्णेय ने बताया कि टेस्टिंग के लिए नई दिल्ली से तकनीकी विशेषज्ञों की टीम आएगी। टेस्टिंग का कार्य समाप्त होने के बाद 30 नवंबर तक ब्रिज की एक लेन से आवागमन शुरू कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...