नई दिल्ली, नवम्बर 5 -- Delhi Traffic Police Advisory: दिल्ली में फेस्टिव सीजन के चलते 5 नवंबर से 15 नवंबर तक आनंद विहार आईएसबीटी और आसपास के ट्रांसपोर्ट हब के पास विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इस संबंध में एक एडवाइजरी भी जारी की है। एडवाइजरी में प्रभावित सड़कों, प्रतिबंध और डायवर्जन की जानकारी दी गई है। इसके साथ ही जाम से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों की जानकारी भी दी गई है। आगामी त्योहारों धनतेरस, दीवाली, भैया दूज और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए यह एडवाइजरी जारी की गई है ताकि यात्रियों की किसी तरह की असुविधा न हो।प्रभावित होने वाले प्रमुख मार्ग - रोड नंबर 56 (चौधरी चरण सिंह मार्ग) - रोड नंबर 57 (स्वामी दयानंद मार्ग)डायवर्जन प्वाइंट्स - गाजीपुर गोलचक्कर - रामप्रस्थ, विवेक विह...