दुमका, सितम्बर 22 -- जामा, प्रतिनिधि। जामा प्रखंड स्थित आदिवासी संस्कृति कला केंद्र के सामने सोमवार को झारखंड आंदोलनकारी क्रांतिकारी मोर्चा संघ की बैठक देवान टुडू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आंदोलनकारियों की विभिन्न समस्याओं और लंबित पेंशन मामलों पर चर्चा की गई। मोर्चा के जिला अध्यक्ष निरंजन सोरेन ने कहा कि आयोग के पास करीब 19 हजार चिन्हित झारखंड आंदोलनकारियों के आवेदन लंबित हैं। इन आवेदनों का जल्द से जल्द निष्पादन कर 15 नवंबर तक आंदोलनकारियों की पेंशन शुरू की जाए। उन्होंने कहा कि जेल जाने की बाध्यता को समाप्त करते हुए सभी आंदोलनकारियों को सम्मान के साथ पेंशन और अन्य सुविधाएं दी जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि 28 सितंबर को दुमका के अग्रसेन भवन में प्रमंडलीय स्तर की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें संताल परगना के आंदोलनकारी आगे की रणनीति पर च...