नई दिल्ली, नवम्बर 15 -- Stocks to Watch: शेयर बाजार में सोमवार को कई कंपनियों के शेयर निवेशकों के रडार पर रह सकते हैं। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल (Tata Motors Passenger Vehicles), आयशर मोटर्स (Eicher Motors), जुबिलेंट फार्मावा (Jubilant Pharmova), जुपिटर वैगन्स (Jupiter Wagons), मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज (Manipal Health Enterprises), गोदरेज इंडस्ट्रीज (Godrej Industries) और रिलैक्सो फुटवियर्स (Relaxo Footwears) समेत कई कंपनियों ने सितंबर तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कहीं मुनाफे और कमाई में जोरदार बढ़त देखने को मिली है, तो कुछ कंपनियों के नतीजों में मुनाफा और मार्जिन पर दबाव नजर आया। आइए जानते हैं कि सोमवार के कारोबार में किन शेयरों पर नजर रखनी चाहिए और कंपनियों के तिमाही नतीजे कैसे रहे? यह भी पढ़ें- अभी के प्राइस से 47% तक उछल सकता है यह...