बरेली, फरवरी 22 -- होली से पहले खाद्य विभाग का छापेमारी अभियान शनिवार को भी जारी रहा। खाद्य विभाग ने 15 नमूने संग्रहित किए। साथ ही 1200 रुपये कीमत के 10 किग्रा चिप्स सीज किए। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय गोयल के निर्देशन में पतंजलि फूड्स केसरपुर के महोकोष ब्रांड सरसों तेल, महाकोष ब्रांड वनस्पति और रिफाइंड सोयाबीन ऑयल का एक-एक नमूना लिया गया। गोपालपुर स्थित बृजेश के प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ मिश्रित दूध का एक नमूना, अंशु की दुकान से गगन ब्रांड घी का एक नमूना, मुकीमुद्दीन की दुकान से सरसों के तेल का एक नमूना लिया। पप्पू किराना स्टोर से रंगीन चिप्स और किशमिश का नमूना लिया। 1200 रुपये के रंगीन चिप्स सीज किए। सेंथल से पनीर का नमूना लिया। साई बीरबल दास फूड्स परसाखेड़ा से नमकीन पफ, टमोटो बैंगी मिक्स सीजनिंग पाउडर व मिक्स मसाला का नमूना लिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.