वाराणसी, दिसम्बर 7 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। नदेसर स्थित एक होटल में 18 और 19 दिसंबर को होने वाले अंतरराष्ट्रीय टूरिज्म एवं हॉस्पिटैलिटी एक्सपो-2025 में 15 देशों के राजनयिक और प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। यह जानकारी रविवार को मलदहिया स्थित विनायक प्लाजा में आयोजित आईआईए कोर कमेटी की बैठक में दी गई। आईआईए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आर.के. चौधरी ने बताया कि बनारस में पहली बार पर्यटन क्षेत्र से जुड़ा इतना बड़ा अंतरराष्ट्रीय एक्सपो आयोजित हो रहा है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को महत्वपूर्ण लाभ होगा। एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव दीपक बजाज ने बताया कि एक्सपो की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं और इसमें 100 स्टॉल लगाए जाएंगे। कार्यक्रम में इन्वेस्ट यूपी, उद्योग विभाग, एमएसएमई विभाग, हथकरघा विभाग, पर्यटन विभाग, विभिन्न बैंक और सिडबी सहयोग कर रहे हैं। ...