रुद्रपुर, दिसम्बर 6 -- रुद्रपुर। जिला पूर्ति अधिकारी विनोद चंद तिवारी ने जिले के सभी राशन कार्ड धारकों से अपील की है कि वे अपने कार्ड में दर्ज सभी सदस्यों की ई-केवाईसी अनिवार्य रूप से निर्धारित तिथि तक पूर्ण करा लें। उन्होंने बताया कि जिन लाभार्थियों ने अब तक ई-केवाईसी नहीं कराई है, वे शीघ्र ही अपने संबंधित अथवा निकटतम सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता की दुकान पर जाकर बायोमैट्रिक (फिंगर लगाकर) सत्यापन के माध्यम से ई-केवाईसी करा सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...