देवरिया, दिसम्बर 13 -- देवरिया। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन एवं शिक्षक सेवा समन्वय समिति सेवा निवृत कर्मचारियों की बैठक जिला अध्यक्ष देवेंद्र मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में पेंशनर्स कक्ष में शुक्रवार को हुई। जिसमें प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर 15 दिसंबर को प्रधानमंत्री को संबोधित मांगों का पत्रक जिलाधिकारी को सौंपने का निर्णय लिया गया। बैठक में रामनिवास पांडे, वीरेंद्र मिश्रा, हनुमान तिवारी, ईश्वर दत्त मणि, सुरेश तिवारी, अवधेश सिंह, भारत भूषण, दिनेश मणि त्रिपाठी, अशोक कुशवाहा, मुक्तेश्वर मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...