खगडि़या, दिसम्बर 13 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिला को पर्यटन के क्षेत्र में विश्व के मानचित्र पर लाने के लिए मां कात्यायिनी पर्यटन स्थल विकास ट्रस्ट द्वारा एक एतिहासिक भव्य मंदिर का निर्माण मां कात्यायनी मंदिर घमारा घाट के समीप किया जाएगा। आगामी 15 दिसंबर को धूमधाम से भूमि पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें जिला के गणमान्य व्यक्ति एंव निर्माण कार्य से जुड़े सभी नागरिकों को आमंत्रित किया गया है। जयपुर और कोलकाता के आर्किटेक्ट एंव मूर्तिकार कई एकड़ भूमि में बनने वाले इस भव्य मंदिर से भगवान शिव द्वारा सती महारानी के जलते शरीर को हाथ में लिए मूर्ति गर्भ गृह में होगा। जबकि इसके ऊपरी भाग में ध्यानावस्था में भगवान शिव होगें। यहां मंदिर के साथ घ्यान केंद्र (मेडिटेशन) अनाथालय गुरुकुल वृद्धाश्रम अस्पताल के साथ-साथ वन औषधीय संरक्षण पर्यावरणीय ...