आजमगढ़, जून 13 -- आजमगढ़, संवाददाता। सामाजिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्थान हुनर की ओर से शहर के अटलस पोखरा स्थित एक स्कूल पर चल रहे 15 दिवसीय हुनर समर कैंप का समापन शुक्रवार की शाम को हुआ।समापन सत्र में चिल्ड्रेन कॉलेज एंड स्कूल के प्रबंधक डॉ. कृष्ण मोहन त्रिपाठी, सर्वोदय ग्रुप ऑफिस एजुकेशन के प्रबंधक राजेन्द्र प्रसाद यादव, नीरज अग्रवाल, सपना बनर्जी, सोनल श्रीवास्तव मुख्य रूप से मौजूद रहीं। स्वागत संस्थान अध्यक्ष मनोज यादव, गौरव मौर्या, हेमंत श्रीवास्तव ने बुके देकर किया। तत्पश्चात संस्था के कलाकारों की प्रस्तुति का दर्शकों ने आनंद लिया। प्रस्तुतियों में प्रमुख रूप से समूह नृत्य, नृत्य नाटिका, वेस्टर्न डांस, ग्रुप वेस्टर्न डांस की खूब सराहना हुई। यह भी पढ़ें- प्रमाण पत्र पाकर खिले बच्चों के चेहरे रितु वर्मा के निर्देशन में मंडला आर्ट क...