फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 2 -- फर्रुखाबाद। कथक नृत्यांगना अंजलि चौहान के मार्गदर्शन में कथक कार्यशाला का शुभारंभ भारतेंदु नाटय अकादमी के सदस्य सुरेंद्र पांडेय ने सोमवार को किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शास्त्रीय कलायें बच्चों को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के साथ ही आत्मविश्वास और अनुशासन को मजबूत करती हैं। कार्यशाला 15 दिन तक चलेगी। इस दौरान भूपेंद्र प्रताप सिंह, रश्मि सिंह, अंशू चौहान, मीना चौहान, गोविंद यादव आदि की उपस्थिति रही। यह भी पढ़ें- दस दिवसीय कथक कार्यशाला का समापन यह भी पढ़ें- 10 दिवसीय तबला वादन कार्यशाला का भव्य समापन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...