किशनगंज, जनवरी 22 -- पोठिया। बुधवार को डॉ. कलाम कृषि महाविद्यालय, रायपुर अर्राबाड़ी में 7 जनवरी से आयोजित 15 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कोर्स का बुधवार को सफलतापूर्वक समापन किया गया। इस कोर्स का उद्देश्य उर्वरक डीलरों की पेशेवर क्षमताओं को बढ़ाना और उन्हें मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन में पैराएक्सटेंशन विशेषज्ञ के रूप में तैयार करना था। समापन समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. के. सत्यनारायण, सह-अधिष्ठाता एवं प्राचार्य, ने अपने संबोधन में कहा कि कृषि में उर्वरक का महत्व अत्यधिक है और यह प्रशिक्षण डीलरों को अधिक प्रभावी और जिम्मेदार बनाने में सहायक होगा। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम कृषि क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने में मदद करते हैं। कोर्स के दौरान प्रशिक्षार्थियों ने मृदा प्रबंधन और उर्वरक के सही उपयोग से संबंधित अपने अनुभव साझा किए। एक ...