घाटशिला, दिसम्बर 11 -- गालूडीह। गालूडीह दाडिसाई कृषि विज्ञान केन्द्र में 15 दिवसीय इनपुट डीलर प्रशिक्षण का गुरूवार को समापन हो गया।इस दौरान प्रशिक्षण प्राप्त किए प्रशिक्षकों को टाटा स्टील फाउंडेशन के सुधीर कुमार सिंह, नीरज सिंह और क़ृषि विज्ञान केन्द्र के हेड वैज्ञानिक जयंत कुमार ने संयुक्त रूप से किसानों के बीच सर्टिफिकेट का वितरण किया।इस दौरान उन्होंने बताया कि इनपुट डीलर पोषक तत्व प्रबंधन से संबंधित प्रशिक्षण था।इस प्रशिक्षण में किसानों को मिट्टी की जांच,लैब की जानकारी,खाद की मात्रा की जानकारी, प्राकृतिक खेती की जानकारी, कीटनाशक दवाई की जानकारी सहित किसानों से रूबरू भी कराया गया। उन्होंने बताया कि इनपुट डीलर प्रशिक्षण के बाद ये सभी अपने अपने संस्थानों में खाद बीज आसानी से बेच सकेंगे। इनका किसानों से सीधे संपर्क में रहेंगे इससे किसानों ...