उन्नाव, दिसम्बर 5 -- उन्नाव। माटीकला बोर्ड द्वारा इस वित्तीय वर्ष 2025-26 में माटीकला से जुड़े परम्परागत कामगारों के कौशल सुधार के लिए ु माटीकला शिल्पकारी 15 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण होगा। मंडलीय प्रशिक्षण केन्द्र डालीगंज लखनऊ में उन्नाव के 15 लाभार्थियों को माटीकला के विषय विशेषज्ञ का व्याख्यान एवं मास्टर ट्रेनर द्वारा क्रियात्मक प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में माटीकला की कलात्मक, सौन्दर्यपरक, सजावटी, गृह उपयोगी वस्तुएं जैसे मूर्ति, मृण्मय सजावट, कसीदाकारी, सिरेमिक, चीनी मिट्टी की वस्तुओं के उत्पादन के साथ-साथ व्यवसाय स्थापित एवं संचालित करने का व्यवहारिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। बताया योजना में कम आवदेन के चलते चयन की कार्रवाई की जाएगी। लाभार्थी माटीकला के पोर्टल www.u...