किशनगंज, फरवरी 1 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ठाकुरगंज के कमांडेंट स्वर्णजीत शर्मा ने शनिवार को नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत 15 दिवसीय आर.ओ. मरम्मत प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम समवाय पाठामारी के कार्यक्षेत्र अंतर्गत वाइब्रेन्ट विलेज ग्राम ग्वालटोली में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सीमावर्ती क्षेत्र के 30 ग्रामीण युवाओं को आर.ओ. मरम्मत का व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। उद्घाटन अवसर पर कमांडेंट ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने प्रशिक्षार्थियों के साथ-साथ देशबंधु व्यावसायिक प्रशिक्षण संस्थान, सिलीगुड़ी की प्रबंधक श्रीमती अर्पिता बरुआ का स्वागत किया। अपने संबोधन में कमांडेंट स्वर्णजीत शर्मा ने कहा कि एसएसबी द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में नागरिक कल्याण...