जमशेदपुर, दिसम्बर 19 -- कदमा शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर-2 की 60 वर्षीय वृद्ध महिला अमीना 15 दिन से लापता हैं। गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद अबतक उनका पता नहीं चल सका है। गुरुवार को उनकी बेटी सबीला बीबी एसएसपी कार्यालय पहुंचीं और अपनी मां की तलाश तेज कराने की गुहार लगाई। सबीला बीबी ने एसएसपी कार्यालय में एक लिखित ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि 4 दिसंबर को कदमा थाना में उनकी मां अमीना के लापता होने की सूचना दर्ज कराई गई थी। उन्होंने बताया कि अमीना मानसिक रूप से विक्षिप्त हैं और पहले भी दो बार बिना बताए घर से चली गई थीं। लापता होने के दिन अमीना ने लाल रंग की साड़ी पहन रखी थी। वह अचानक घर से निकल गई थीं, जिसके बाद आसपास के इलाकों, रिश्तेदारों और संभावित ठिकानों पर खोजबीन की गई, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। परिजनों ने आशंका जताई है कि मान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.