हाथरस, अप्रैल 20 -- सिकंदराराऊ। गल्ला मंडी में किसानों के गेहूं खरीद के लिए लगाए गए पांच सरकारी कांटे सफेद हाथी साबित हो रहे हैं। क्योंकि 15 दिन से मंडी में किसानों का गेहूं पड़ा हुआ है। जिनको बोरा बारदाना नही उपलब्ध होने की बात कहकर नहीं खरीदा जा रहा है। जिसको लेकर किसान मजबूरी में अपना गेहूं सरकारी रेट से सस्ता बेचने के लिए मजबूर हो रहा है। इसको लेकर सपा प्रत्याशी डॉक्टर ललित बघेल ने भाजपा सरकार को कोसते हुए कहा है कि किसान हितेषी होने का दावा करने वाली प्रदेश की भाजपा सरकार किसान विरोधी है। वहीं किसानों का गेहूं बिचौलियों के माध्यम से खरीदा जा रहा है। जबकि 15 दिन से मंडी में किसानों का गेहूं पड़ा हुआ है। जिसको लेकर किसान अपना गेहूं 21सौ से लेकर 22 सौ रूपए प्रति कुंतल में बेचने के लिए मजबूर हो रहा है। वहीं अगर किसानों का गेहूं शीघ्र सरक...