गंगापार, मई 25 -- फूलपुर उपखंड क्षेत्र के पूरेभुलई गांव में पिछले 15 दिनों से ट्रांसफॉर्मर फुंका होने के कारण दर्जनों घरों में बिजली आपूर्ति ठप है। भीषण गर्मी और नौतपा के बीच बिजली न मिलने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- जमालहाता में बिजली संकट से ग्रामीणों की बढ़ी परेशानीग्रामीणों की परेशानियाँ ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी लापरवाही बरत रहे हैं। ग्रामीण जावेद अली, रंजीत धुरिया, धर्मराज, दिनेश कुमार, लालजी, निसार अहमद और मो. आरिफ ने बताया कि तेज आंधी-तूफान के दौरान गांव का ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। शिकायत करने पर पहले विभागीय कर्मचारी मौके पर पहुंचने को तैयार नहीं हुए। उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद कर्मचारी गांव पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने चंदा ...