15 दिन से फुंका ट्रांसफार्मर, ओवरलोड से केबल में लगी आग
औरैया, मई 16 -- रुरुगंज, संवाददाता। बिधूना तहसील क्षेत्र के कस्बा रुरुगंज में बिजली विभाग की लापरवाही उपभोक्ताओं पर भारी पड़ रही है। जनता इंटर कॉलेज के पास रखा 25 केवी का ट्रांसफार्मर पिछले करीब 15 दिनों से फुंका पड़ा है। इसके चलते उससे जुड़े करीब 50 से अधिक उपभोक्ताओं की बिजली सप्लाई दूसरे 250 केवी ट्रांसफार्मर से जोड़ दी गई, जिससे ट्रांसफार्मर पर अत्यधिक भार बढ़ गया। ओवरलोडिंग के कारण शुक्रवार शाम करीब साढ़े आठ बजे विद्युत केबल में आग लग गई। केबल में आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने धुआं और चिंगारियां उठती देख तत्काल आसपास के लोगों को सतर्क किया। लोगों की मदद से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों में बिजली विभाग के प्रति भारी नाराजगी है।जानकारी के अनुसार नेवलगंज विद्युत उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.