मुरादाबाद, जून 23 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव अब्दुल्लापुर लेदा पश्चिम में पिछले करीब 15 दिनों से तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। तेंदुए के डर से किसानों ने खेतों की ओर जाना कम कर दिया है, जबकि शाम ढलते ही गांव की गलियां सुनसान हो जाती हैं। मंगलवार को वन विभाग ने पिंजरा लगा दिया। ग्रामीणों के अनुसार तेंदुआ अक्सर गांव के कब्रिस्तान के आसपास देखा गया है। इस दौरान वह आधा दर्जन से अधिक आवारा कुत्तों को अपना शिकार भी बना चुका है। लगातार हो रही घटनाओं से लोगों में भय व्याप्त है। बच्चे घरों से बाहर निकलने से डर रहे हैं और बुजुर्ग भी जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकल रहे हैं। लगातार मिल रही सूचनाओं के बाद वन विभाग की टीम मंगलवार को गांव पहुंची और मौके का निरीक्षण किया। जांच के दौरान तेंदुए की मौजूदगी के संकेत मिलने ...