गोरखपुर, मई 28 -- ककरही, हिन्दुस्तान संवाद। गोला क्षेत्र के ग्राम पंचायत डेहरीभार में 386 बीजी सरकारी ट्यूबेल का ट्रांसफार्मर दो सप्ताह पहले जल गया , जो आज तक नहीं बदला गया। जिसके कारण किसानों को विलंब प्रजाति के धान की नर्सरी डालने में देरी हो रही है। किसानों ने इसकी सूचना नलकूप विभाग और विद्युत विभाग दोनों को दे चुके हैं। डेहरीभार निवासी प्रधान प्रतिनिधि डा. राणा सत्यप्रकाश सिंह, राणा बलवंत सिंह, डा फरेश शर्मा, सुरेन्द्र कुमार, राणा दिगेंद्र सिंह, प्रमोद सिंह आदि ने बताया कि इस ट्यूबेल से करीब पचासों एकड़ भूमि की सिंचाई होती है। बिलम्ब प्रजाति के धान की नर्सरी मई के अंतिम सप्ताह से जून के प्रथम सप्ताह में पड़ जानी चाहिए । यह भी पढ़ें- देवीपाटन धाम से जुड़े जनकपुर गांव में भी अंधेरा यदि समय रहते जला ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो हम लोगों...