फतेहपुर, जनवरी 3 -- खखरेरू/विजयीपुर, संवाददाता। दो अलग-अलग स्थानों पर ट्रांसफार्मर जल जाने के बाद भी उसे नहीं बदला जा सका। जिससे ग्रामीणों को खासी परेशानियां उठानी पड़ रही है, आलम यह है कि एक ओर गांव में ब्लैक आउट है तो दूसरी ओर पीने के पानी की समस्याओं का भी सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद उसे बदला नहीं जा रहा। धाता ब्लाक के हरदासपुर गेरिया में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है जो ओवरलोड होने के कारण आए दिन जल जाता है। नतीजतन ग्रामीणों को खासी परेशानियां उठानी पड़ती है। गत 15 दिन से ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण ग्रामीणों को खासी परेशानियां उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाए जाने को लेकर मांग की जा चुकी है इसके बावजूद क्षमतावृद्धि नहीं करवाई जा रही। वहीं ट्रंासफार्मर जल जाने के कारण पीने के पानी सहित...