मथुरा, मार्च 15 -- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ब्रज क्षेत्र में विकास भी, विरासत भी के संकल्प को नई ऊंचाइयों पर ले जाया जा रहा है। विश्व प्रसिद्ध श्री बांके बिहारी जी मंदिर में बीते 27 फरवरी (रंगभरनी एकादशी) से शुरू हुई लाइव स्ट्रीमिंग की पहल ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। मात्र 15 दिनों के भीतर जहां 51 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने डिजिटल माध्यमों से दर्शन किए, वहीं 45 लाख 40 हजार श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर पंक्तिबद्ध होकर सुगम तरीके से अपने आराध्य का आशीर्वाद लिया। ठाकुर श्री बांके बिहारी जी के दर्शन और तीनों प्रमुख आरतियों-श्रृंगार, राजभोग और शयनभोग आरती का अब प्रतिदिन 10 घंटे सीधा प्रसारण किया जा रहा है। यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम और 'एक्स' पर लाइव दर्शन की सुविधा से उन भक्तों को बड़ी राहत मिली है, जो किसी कारणवश वृंदावन नहीं पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.