प्रयागराज, अप्रैल 7 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रीपेड बिजली मीटर व्यवस्था लागू होने के बाद शहर के 87 प्रतिशत तो गांव के 54 प्रतिशत बिजली उपभोक्ता मीटर रीचार्ज करना सीख गए हैं। बीते 15 दिनों में करीब 20 हजार उपभोक्ताओं ने 9.50 करोड़ रुपये का मीटर रीचार्ज कराया। विभाग ने 14 से 30 मार्च के बीच रीचार्ज न कराने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए थे, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोगों ने भुगतान किया।बिजली विभाग के अनुसार, जिले में प्रीपेड मीटर लागू होने के बाद पहली बार इतने बड़े स्तर पर कार्रवाई की गई। 14 से 30 मार्च तक करीब जिले में 20 हजार प्रीपेड कनेक्शन काटे गए, ताकि उपभोक्ता समय पर रीचार्ज कराएं। कार्रवाई के बाद शहर, गंगापार और यमुनापार क्षेत्रों में अलग-अलग स्तर पर रीचार्ज कराया गया। शहर में लगभग 15 हजार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए थ...