फतेहपुर, जुलाई 30 -- विजयीपुर,संवाददाता। सर्वोदय इंटर कालेज किशनपुर में अव्यवस्थाओं को लेकर प्रदर्शन का अगुवा रहे छात्र अंकुर से गुरुवार को भीम आर्मी प्रमुख व सांसद चंद्रशेखर आजाद ने बात की। छात्र ने पूरा घटनाक्रम बताते हुए कहा कि उनकी मांगों को लेकर स्कूल में काम चल रहा है। सभी मांगों पर काम नहीं होने पर 15 दिन बाद दोआबा प्रदर्शन किया जाएगा।गुरुवार को भीम आर्मी प्रमुख व सांसद चंद्रशेखर आजाद ने सर्वोदय इंटर कालेज के छात्रों से वीडियो काल पर बातचीत की। छात्रों की तरफ से अंकुर सोनकर ने बातचीत कर पूरे मामले से उनको अवगत कराया। करीब दस मिनट तक हुई इस बीतचीत में अंकुर ने कहा कि हमारी मांगों पर काम शुरु हो गया है। यह भी पढ़ें- मांगों को लेकर मुंगेर कुलपति एवं कुलसचिव को सौंपा ज्ञापन विज्ञान वर्ग की मान्यता के लिये भी मांग की गई है। मांगे पूरी न...