15 दिन में पंचायतों की समस्याएं दूर नहीं हुईं तो होगा आंदोलन
बहराइच, सितम्बर 9 -- तेजवापुर। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के तत्वावधान में बुधवार को जिला पंचायत सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायतों के समक्ष उत्पन्न समस्याओं और प्रशासनिक स्तर पर आ रही बाधाओं को लेकर संगठन ने आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा ने कहा कि मनरेगा के भुगतान लंबित हैं और गौशालाओं के संचालन में कठिनाइयां आ रही हैं। नित नई प्रक्रिया शुरू किए जाने से पंचायतों के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। चेतावनी दी कि यदि 15 दिवस के भीतर पंचायत विकास में व्याप्त अवरोध दूर कर स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो संगठन जनजागरण अभियान चलाकर व्यापक रणनीति तैयार करेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.