औरैया, जुलाई 28 -- औरैया, संवाददाता। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता, नए नामांकन और शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने मंगलवार को बेसिक शिक्षा विभाग की जिला टास्क फोर्स की बैठक में सख्त रुख अपनाया। समीक्षा के दौरान चार विकासखंडों में अपेक्षित प्रगति न मिलने पर जिलाधिकारी ने संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को चेतावनी देते हुए 15 दिन के भीतर उल्लेखनीय सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगली समीक्षा में प्रगति नहीं मिलने पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने स्कूल चलो अभियान-2026 के तहत नए नामांकन, बच्चों के स्पॉट असेसमेंट, अधिगम स्तर, अपार (एपीएएआर) आईडी निर्माण, मध्यान्ह भोजन योजना, डिजिटल उपस्थिति और विद्यालय निरीक्षण की विकासखंडवार समीक्षा की। उन्...