गोरखपुर, सितम्बर 7 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। विदेशों को गेहूं निर्यात होने का असर कीमतों पर दिखने लगा है। पखवाड़े भर पहले 2500 रुपये कुंतल बिकने वाला गेहूं 2900 रुपये पहुंच गया है। वहीं विभिन्न ब्रांड के आटे की कीमत में 200 से 400 रुपये कुंतल तक की बढ़ोतरी दिख रही है। वहीं पशुओं का चोकर भी 400 रुपये कुंतल तक महंगा हो गया है।

कीमतों का प्रभाव चैंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष संजय सिंघानिया का कहना है कि विदेशों को गेहूं निर्यात का असर बाजार में दिखने लगा है। एक पखवाड़े में गेहूं की कीमत में 400 रुपये कुंतल की बढ़ोतरी दिख रही है। वहीं आटा और मैदा की कीमतों में भी 200 से 400 रुपये की बढ़ोतरी दिख रही है। कीमतों के अभी और बढ़ने की संभावन है। फुटकर दुकानदार केदार गुप्ता बताते हैं कि 15 दिन पहले एक ब्रांड का आटा 2850 रुपये कुंतल था। रविवार को वह ...