दुमका, मई 10 -- दुमका, प्रतिनिधि। उपराजधानी दुमका के रेलवे स्टेशन पर बने कोयला डंपिंग यार्ड को हटाने की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन एक बार फिर जोर पकड़ने जा रहा है। रविवार को आंदोलनकारियों ने दुमका रेलवे स्टेशन परिसर में कोयला डस्ट से फैली स्थिति को उजागर कर प्रशासन का ध्यान खींचा। गौरतलब है कि स्थानीय लोग लगातार 75 सप्ताह तक धरना-प्रदर्शन कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस राहत नहीं मिली है। इस संबंध में जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से कई बार गुहार लगाई जा चुकी है, पर परिणाम शून्य रहा। आंदोलनकारियों का प्रतिनिधित्व कर रहे रवि शंकर मंडल ने कहा कि जिला प्रशासन और केंद्र सरकार को 15 दिन का समय दिया जाएगा। यदि इस अवधि में डंपिंग यार्ड हटाने की कार्रवाई शुरू नहीं होती है तो एक भी कोयला गाड़ी को चलने नहीं दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...