हरदोई, मार्च 28 -- शाहाबाद। नगर के मोहल्ला खेड़ा तिराहा के पास स्थित भाजपा नेता आसाराम राठौर की कबाड़ की दुकान को चोरों ने एक बार फिर निशाना बनाया। शुक्रवार की रात अज्ञात चोर दुकान से लगभग 40 हजार रुपये का सामान चोरी कर फरार हो गए। इसी दुकान में लगातार 15 दिनों के भीतर दूसरी बार हुई इस चोरी की वारदात से दुकानदार परेशान हैं। इससे पहले भी कुछ दिन पूर्व इसी दुकान में चोरी हुई थी। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की थी। लेकिन दोबारा हुई वारदात ने पुलिस गश्त और सुरक्षा इंतजामों की पोल खोल दी है। दुकान मालिक आसाराम राठौर के अनुसार चोर रात के समय दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे। लोहे सहित अन्य कबाड़ का कीमती सामान उठा ले गए। सुबह जब वह दुकान पर पहुंचे तो ताले टूटे मिले और सामान गायब था। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। स...