शामली, अप्रैल 12 -- खंड विकास क्षेत्र के गांव गढ़ीमिया में सड़क निर्माण आरसीसी सड़क निर्माण में भारी अनियमितता के चलते 15 दिन के भीतर ही सड़क टूट कर जर्जर हालत में तब्दील हो गई। मामले को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन के विरुद्ध प्रदर्शन करते हुए ठेकेदार पर गंभीर आरोप लगाए। घटना के संबंध में डीएम को पत्र भेजकर मामले की उच्च स्तरीय जांच कर कर दोषी लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई है। कांधला के खण्ड विकास क्षेत्र के गांव गढ़ी मियां में विकास कार्य के नाम पर बनाई गई आरसीसी सड़क अब विवादों में घिर गई है। सड़क निर्माण के महज 15 दिन बाद ही इसके उखड़ने और टूटने से ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने ठेकेदार के खिलाफ जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया।ग्रामीणों का आरोप है कि इस सड़क के निर्माण में शुरू से ही मानकों की अन...