बिजनौर, मार्च 14 -- शेरकोट। सऊदी अरब में हुई सड़क दुर्घटना में हुई युवक की मौत के लगभग 15 दिन बाद मृतक के शव के शेरकोट पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। बतादें कि मोहल्ला तराई निवासी मोहम्मद कैफ 24 वर्ष पुत्र खालिद 27 फरवरी को सऊदी अरब में उमराह करने के बाद अपनी कम्पनी के साथियों के साथ कमरे पर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में मोहम्मद कैफ और एक पाकिस्तानी नागरिक की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी, जबकि कार में सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।घटना के बाद से ही परिजन शव के भारत आने का इंतजार कर रहे थे। करीब 15 दिन बाद मोहम्मद कैफ का शव शुक्रवार को शेरकोट पहुंचा, जिसे देखकर परिजनों में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में लोग सांत्वना देने के लिए उनके घर पहुंचने लगे।परिजनों के अनुसार मोहम्मद कै...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.